बिहार रजिस्टर 2 या जमाबंदी पंजी कैसे देखें?

ADVERTISEMENT

बिहार राज्य सरकार ने भी अन्य राज्य की तरह भूमि प्रबंधन प्रणाली (भूलेख) को राज्य के ऑनलाइन कर दिया है, तथा इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल - भी शुरू किया है, इस पोर्टल की मदद से अब बिहार राज्य के नागरिक घर बैठे Apna Khata Bihar, जमाबंदी पंजी और भू -नक्शा बिहार आदि देख सकते हैं।

आज इस लेख में हम आपको बिहार राज्य में ऑनलाइन तरीके से बिहार रजिस्टर २ या जमाबंदी पंजी देखने के बारे में विस्तार से बताएंगे, ऐसे में संपूर्ण जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

बिहार रजिस्टर २ या जमाबंदी पंजी क्या है?

रजिस्टर २ बिहार एक ऐसा रजिस्टर है, जिसमें आपको किसी भी जमीन का मालिकाना हक रखने वाले व्यकि की सम्पूर्ण जानकारी होती है, जैसा कि पहले यह सब सारी जानकारी भूमि विभाग वाले कार्यलयों में मौजूद होती थी, परंतु अब किसी भी किसान के पास कितनी जमीन है, इसका विवरण अब रजिस्टर २ बिहार में उपलब्ध है।

जरुरी जानकारी

बिहार भूमि जमाबंदी पंजी या रजिस्टर 2 के लिए आपको निम्नलिखित जानकारियों की आवश्यकता पड़ती है –

  • जिला का नाम
  • अंचल का नाम
  • हल्का का नाम
  • मौजा का नाम

इसके अतिरिक्त आप आपके इन सभी दस्तावेज में से एक होना आवश्यक है –

  • भाग वर्तमान
  • पृष्ठ संख्या वर्तमान
  • रैयत के नाम से खोजें
  • प्लाट नंबर से खोजें
  • खाता नंबर से खोजें
  • जमाबंदी संख्या से खोजें
  • समस्त पंजी-2 को नाम के अनुसार देखें

जमाबंदी पंजी या रजिस्टर २ बिहार कैसे देखें?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट- https://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर जाएं।
  • जहाँ आपको नीचे की तरफ स्क्रॉल करते हुए “जमाबंदी पंजी देखें” वाले बटन पर क्लिक करें।
  • फिर आपके सामने एक पेज खुलेगा, उस पेज में आप निम्नलिखित विवरणों को अवश्य भरें.
  • जिला और अंचल के नाम भरकर “Proceed” वाले बटन पर क्लिक कर दें।
बिहार भूमि जमाबंदी पंजी या रजिस्टर २

इसके बाद आप हल्का और मौजा का नाम भरकर –

  • भाग वर्तमान
  • पृष्ठ संख्या वर्तमान
  • रैयत के नाम से खोजे
  • प्लाट नंबर से खोजें
  • खाता नंबर से खोजें
  • जमाबंदी संख्या से खोजें
  • समस्त पंजी-2 को नाम के अनुसार देखें
  • में से किसी भी एक के रेडियो बटन का चुनाव करें।
  • चुनाव करने के बाद आप उसका नंबर दर्ज कर, कैप्चा दर्ज करें।
  • उसके बाद आप “Search” वाले बटन पर क्लिक कर दें।
  • तत्पश्चात आपके सामने जमाबंदी पंजी आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर देख सकते हैं।

निष्कर्ष

इस लेख में हमने Land Record Bihar पोर्टल पर भूमि जमाबंदी पंजी देखने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी है, इससे बिहार राज्य के वे नागरिक जो इसे देखने की प्रक्रिया से अनभिज्ञ हैं, उन्हें इस लेख से बेहद मदद प्राप्त होगी.

महत्वपूर्ण लेख
बिहार फ्लैट MVR ऑनलाइन चेक करेंबिहार भू-लगान ऑनलाइन भुगतान करें
बिहार रजिस्टर 2 या जमाबंदी पंजी देखेंबिहार दाखिल खारिज रजिस्ट्रेशन करें
बिहार भू-नक्शा देखें-